नोएडा पुलिस व लुटेरे अभियुक्त के बीच मुठभेड़ में अभियुक्त घायल

नोएडा पुलिस व लुटेरे अभियुक्त के बीच मुठभेड़ में अभियुक्त घायल 
गौतमबुद्ध नगर में दिनांक 14.01.2025 को थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-76 मैट्रो स्टेशन के पास पैट्रोल पम्प की तरफ चेकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया परन्तु वह नही रूका और मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करते हुए हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई एवं  पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में उपरोक्त अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान पिन्टू उर्फ नेवला पुत्र देवकरण निवासी संजय काम्पलैक्स, सी-2, मयूर विहार फेस-3, थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी सम्बन्धित मु0अं0स0 014/2025 अन्तर्गत धारा 304(2), 112(2), 317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-49, नोएडा, एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा मय एक खोखा कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।* 

*पूछताछ का विवरणः*

अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोगो के मोबाइल फोन छीनता है। बरामद मोबाइल फोन को अभियुक्त व इसके साथी द्वारा दिनांक 13.01.2025 को सेक्टर-48 नोएडा से छीना गया था। बरामद मोटरसाइकिल भी अभियुक्त द्वारा सूरजपुर से चोरी की गयी थी। अभियुक्त पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के अन्य साथी की तलाश हेतु टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम