मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता से पेश आती हैं , जिला अस्पताल की ( सी एम एस ) रेनू अग्रवाल जी।
मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता से पेश आती हैं , जिला अस्पताल की ( सी एम एस ) रेनू अग्रवाल जी।
गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल की सी एम एस रेनू अग्रवाल जी मीडिया कर्मियों से नहीं करतीं हैं सीधे मुंह बात , तो आम जनता से किस तरह से पेश आतीं होंगी । बोलो क्या काम है काम बताओ बाकी बात करने का हमारे पास समय नहीं है यह बयान सामने आया था जनपद गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल की सी एम एस रेनू अग्रवाल जी का । बताते चलें आपको कि गगन मंच समाचार पत्र एवं जी एम इंडिया डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क के सीनियर संवाददाता जिला अस्पताल की गतिविधियों की जानकारी लेने नोएडा सेक्टर -39 पहुंचे थे उन्होंने सी एम एस द्वारा अस्पताल में चल रही पार्किंग की उगाही से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए अपना विजिटिंग कार्ड द्वारा सी एम एस रेनू अग्रवाल जी को परिचय दिया तो अस्पताल की सी एम एस रेनू अग्रवाल जी गर्म आंखें दिखाती हुई अकड़ कर बोली क्या काम है काम बताओ यह कहते हुए पार्किंग चला रहे भीम सिंह चौहान को बुलाया और उनसे कुछ बातचीत करने लगीं लेकिन गगन मंच समाचार पत्र का बिजटिंग कार्ड को साईड में रख कर अनदेखा कर दिया अब गौतम बुद्ध नगर जिला अस्पताल की सी एम एस रेनू अग्रवाल जी पर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल की सी एम एस रेनू अग्रवाल जी मीडिया कर्मियों से सीधे मुंह बात करने को राजी नहीं होती हैं तो आम जनता से किस तरह पेश आती होगी।
Comments
Post a Comment