भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा की बैठक हुई संपन्न

*भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा की बैठक हुई संपन्न 

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया 
बताते चलें आपको कि बैठक का आयोजन भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा के सिपाही कमलेश कुमार शर्मा, बिशनू कुमार शर्मा एवं तीन अन्य सिपाहियों के नेतृत्व में किया गया 
इस बैठक में समाज के उत्थान और अधिकारों की पुनर्स्थापना के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया गया।
भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा ने जोर देकर कहा, "जब जब ब्राह्मण बोला है, राज सिंहासन डोला है," और यह बताया कि भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा देश का पहला संगठन है, जो जातीय गौरव के भावनात्मक मुद्दों को लेकर गली-सड़कों पर सक्रिय होना चाहता है। उन्होंने हर एक युवक को हमारे गौरवमयी इतिहास से जोड़े जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं दूसरी ओर संस्था के संस्थापक पंडित सर्वेश शर्मा  ने समाज की जनसंख्या को 50 लाख से अधिक बताते हुए चिंता व्यक्त की कि हमारे समाज को आज तक वह सम्मान नहीं मिला, जो अन्य समाजों को मिला है। उन्होंने हमारे समाज के गरीब तबके के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए कहा, "जो सुबह दिहाड़ी मजदूरी पर निकलते हैं, उनकी आवाज कौन उठाएगा? हमें समाज में नेतृत्व का निर्माण करना होगा।"

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा जी  सवाल किया कि क्या सरकार अपने मेनिफेस्टो में हमारे समाज का उल्लेख करती है। "मैथिल ब्राह्मण समाज को उनका हक कब मिलेगा?" उन्होंने युवाओं से अपील की कि उन्हें अपने समाज का ज्ञान देने की आवश्यकता है। 

संस्था के महासचिव पंडित किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सरकार में हमारे समाज की भागीदारी तभी मिलेगी जब हम एक साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया कि वे संगठन या महासभा के बजाय, इस बात पर ध्यान दें कि वे हमारे समाज के सदस्य हैं। 

अंत में पंडित सुरेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि "आपके खिलाफ हो रहे अन्यायों को अब हमें बर्दाश्त नहीं करना है," और सभी से अपील की कि हम एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं। 

इसके साथ ही, पंडित शर्मा ने सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की, जिसमें हर जिले, तहसील, और गांव के स्तर पर सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे मैथिल ब्राह्मणों को हर जिले और राज्य में छात्रावास की सुविधाओं की आवश्यकता है और इसके लिए सरकार से उचित मांग उठाई जानी चाहिए। 

अंत में, उन्होंने यह भी बताया कि हमारे समाज के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भूमि की आवश्यकता है, और इसके लिए भी सरकार से मांग की जानी चाहिए। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर
अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज राष्ट्रीय महामंत्री एवं  पंडित सतपाल पाराशर राष्ट्रीय प्रवक्ता 
ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जोगेंद्र भारद्वाज
राम सेवक वेध ,महिला नेत्री प्रीति झा, एवं अन्य मैथिल ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखें और कंधे से कंधा मिलाकर चलने की घोषणा की
भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा के समस्त राष्ट्रीय टीम उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम