पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड के एक अभियुक्त घायल
पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड के एक अभियुक्त घायल 
जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा में दिनांक 28 जनवरी 2025 को थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हें पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो वह नहीं रूके बल्कि भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल द्वारा संदिंध होने पर उनका पीछा किया गया जिसमें मोटर साइकिल सवारों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा पुत्र राजवीर सिंह निवासी 30/ 42 त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली हाल पता नया गांव भील अकबरपुर, भाटी होटल के पास थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुयी तथा दूसरे अभियुक्त को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान शिवम पुत्र राज राय निवासी काकर बीटा जिला जापा नेपाल हाल पता नया गांव भील अकबरपुर भाटी होटल के पास उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुयी है। घायल अभियुक्त विजय को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभि0गण के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस .315 बोर नाल में फंसा हुआ तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर एवं शिवम उपरोक्त से एक चाकू बरामद किया गया है
एवं अभियुक्तगण से मु0अ0स0 44/2025 धारा 305(ए) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 47/2025 धारा 304/317(२),3/5 बीएनएस थाना सैक्टर 24 से सम्बन्धित कुल 31000 रुपए नगद एवं एक मंगल सूत्र, एक चैन, तीन अंगुठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल पीली धातु एवं पाजेब 10 जोडी, बिछिया 06 जोडी, एक कमर बन्द सफेद धातु व आला नकब एक सब्बल बरामद हुआ है। अभियुक्तगणों पर चोरी एवं लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है व अन्य विस्तृत डिटेल/बाइट पीसी के माध्यम से साझा की जाएगी ।
Comments
Post a Comment