थाना बादलपुर पुलिस द्वारा नशीला डोडा चूर्ण समेत अभियुक्त गिरफ्तार


 थाना बादलपुर पुलिस द्वारा नशीला डोडा चूर्ण समेत अभियुक्त गिरफ्तार 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना बादलपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ (डोडा चूर्ण) की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ है दिनांक 10.01.2025 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना की सहायता से थाना क्षेत्र के अम्बेडकर पार्क के पास से अवैध नशीले पदार्थ (डोडा चूर्ण) की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त दीपक पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया है। 

*अपराध करने का तरीकाः*

अभियुक्त दीपक उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा अवैध नशीले पदार्थ डोडा चूर्ण की तस्करी/बिक्री की जाती है।

*अभियुक्त का विवरणः*

दीपक पुत्र सुखदेव निवासी मूल पता ग्राम मझौल, थाना चेरिया वरियारपुर, जिला वेगुसराय, बिहार वर्तमान पता सेक्टर-10, झुग्गी झोपडी, देशी शराब ठेके के पास, नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 30 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः*

1-मु0अ0सं0 1055/2017 धारा 380, 411, 457 भा दं सं थाना फेस-3, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 0496/2018 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सेक्टर-58, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3-मु0अ0सं0 0406/2024 धारा 305, 317(2) बी0एन0एस0 थाना सेक्टर-113, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
4-मु0अ0सं0 0347/2022 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना फेस-3, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
5-मु0अ0सं0 0348/2022 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना फेस-3, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
6-मु0अ0सं0 0350/2024 धारा 25, 4 आयुध अधिनियम थाना बादलपुर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
7-मु0अ0स0 013/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना बादलपुर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरणः*

01 किलो 100 ग्राम डोडा चूर्ण

*गिरफ्तार करने वाली टीमः*

1-उ0नि0 अंकित तरार थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।
2-उ0नि0 यूटी लवलेश कुमार थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।
3-उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम