श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत ) का हुआ गठन
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में क्षेत्रीय मैथिल ब्राह्मण समाज की सर्वसम्मति से श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा का गठन किया गया है वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय मैथिल ब्राह्मण समाज की सर्वसम्मति से संस्थान के संस्थापक पं संजय कुमार झा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया बताते चलें आपको कि श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत के गठन करने का उद्देश्य है मैथिल ब्राह्मण समाज में मेघावी छात्र/छात्राओं की शिक्षा में मदद करना , गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह, दिवयांगो , वृद्धा / विधवा, बेसहाराओं , दबे कुछले व्यक्तियों की संस्था द्वारा हर संभव मदद करना यह श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत की प्राथमिकता होगी ।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष. के नेतृत्व में फतेहगढ़ के JJR पैलेस में श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत) की नींव रखी जाने के शुभअवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पंडित संजय कुमार झा जी ने संगठन का गठन करते हुए सभी राष्ट्रीय एवं सभी प्रदेशों की टीम एवं अध्यक्षों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय कमेटी में गाज़ियाबाद एवं दिल्ली के जानें मानें दवा व्यवसायी उद्योगपति भाई श्री हरिओम शर्मा जी को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गईं , इस मौक़े पर श्री कन्हैया लाल शर्मा जी ने श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा के मंच की अध्यक्षता की और संचालन प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा जी ने किया इस मौक़े पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं संजय कुमार झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं और संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जय मैथिल जय मां जानकी जय परशुराम को नमन करते हुए कार्यक्रम को इति श्री किया
Comments
Post a Comment