मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक बैठक का हुआ आयोजन।
मेडिकल कॉलेज के प्राधानाचार्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन।
मेरठ। तशरीफ़ अली बुधवार 8 जनवरी 2025 को संभागीय प्रशिक्षण केंद्र एल.एल.आर.एम मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य के कार्यालय में 26 जनवरी को होने वाले इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग मैच के विषय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डॉ.पी.पी.सिंह प्रधानाचार्य RHFWTC ने की तथा ए.सी.एम.ओ.डॉ.विश्वास चौधरी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रवीण गौतम,डॉक्टर तरुण राजपूत प्रभारी सी.एच.सी ब्लॉक माछरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमे भाग लेंगी जिसमें एनएचएम वॉरियर,डॉक्टर 11,सी.एम.ओ 11 सी.एच.ओ 11,चार टीम में भाग लेंगे तथा लीग मैच 19 जनवरी को राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड में खेला जाएगा तथा 26 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा उसकी रणनीति बनाई गई बैठक में चारों टीमों के कप्तान तथा वाईस कप्तान उपस्थित रहे। इस दौरान इसरार अहमद,डॉ.अल्ताफ अली,डॉ. अब्दुल हकक,दीपक,अशोक CHO,केशव क्लर्क,अरविंद ARO,रामसनी आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment