पूर्वी दिल्ली से विधानसभा में आम आदमी पार्टी एवं भाजपा में होगा घमासान ,

पूर्वी दिल्ली से विधानसभा में आम आदमी पार्टी एवं भाजपा में होगा  घमासान , 
पूर्वी दिल्ली की विधानसभा कोंडली में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर जंग छिड़ चुकी है एक तरफ आम आदमी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार है वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी से निगम पार्षद प्रियंका गौतम चुनाव मैदान में है इधर बहुजन समाज पार्टी से डॉक्टर मुकेश बालाजी चुनाव प्रचार में द्वार द्वार जाकर जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं
एक तरफ चुनाव प्रचार को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार सिंह प्रचार करने जोर आजमा रहे हैं और अपने पांच वर्षों के किए हुए कार्य क्षेत्र की जनता को बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी से जीती हुई मौजूदा निगम पार्षद प्रियंका गौतम बीते लंबे अरसे से आम आदमी पार्टी को वोट मांग रही थी और दोबारा से दिल्ली  में केजरीवाल सरकार को लाने की बात कर रही थी वहीं प्रियंका गौतम अब पूर्वी दिल्ली की विधानसभा कोंडली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेकर अपने आप को विधायक बनने के लिए जोर लगा रही है बताते चलें आपको कि टक्कर आम आदमी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार और मौजूदा निगम पार्षद भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका गौतम में रहेगी अब देखना यह है होगा की पूर्वी दिल्ली कौंडली  विधानसभा में किस के पाले में गिरेगी गेंद।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम