नोएडा में पुलिस वल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी व एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.01.2025 को एसीपी-1 सेन्ट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उनकी चेकिंग की जाए तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।
Comments
Post a Comment