जूम एप द्वारा रेंट पर कार बुकिंग कर गबन करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


 जूम एप द्वारा रेंट पर कार बुकिंग कर गबन करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख पुलिस द्वारा जूम एप के माध्यम से कार बुक कर(रेन्ट पर) गबन करने वाले शातिर गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से महिन्द्रा थार कार बरामद।*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 24.01.2025 को वादी निवासी सुपरटेक ईकोविलेज-1 द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि उनकी थार गाड़ी रजि0 नं0 यूपी 16 ई.एम 2430 जो उनकी पत्नी के नाम पंजीकृत है, वह इस गाड़ी को जूम एप से सम्बद्ध करके रेन्टल पर कार देने का व्यवसाय करते है। दिनांक 23.12.2024 को इसी जूम एप के माध्यम से वादी द्वारा उक्त कार को सूर्यकान्त नाम से बुक किया गया तथा बुंकिग के बाद एक व्यक्ति जतिन आया और कार को ले गया तथा उसके बाद से कार को वापस नही किया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 065/2025 धारा 318(4),316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया था।थाना बिसरख पुलिस द्वारा उपरोक्त गिरोह के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि उपरोक्त गिरोह के द्वारा इसी तरीके से किराये पर कारो को जूम एप के माध्यम से किराये पर लेकर उनको हड़प लिया जाता है। दिनांक 25.01.2025 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा लोकल इन्टेलीजेन्स एवं सर्विलान्स की मदद से चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.प्रशान्त ठाकुर 2.विनय सिरोही व 3.जतिन वोइस को थाना क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त मुकदमा से संबंधित थार गाड़ी रजि0 नं0 यूपी 16 ई.एम 2430 बरामद की गई है।1.प्रशान्त ठाकुर पुत्र गोपालवीर निवासी बलवीर नगर, थाना शादहरा, दिल्ली।
2.विनय सिरोही पुत्र  सतेन्द्र सिरोही निवासी ग्राम पाली बमरोली, थाना स्याना, जिला बुलन्दशहर वर्तमान पता स्वर्ण जयन्तीपुरम, टावर बी, थाना गोविन्दपुरम, गाजियाबाद। 
3.जतिन वोइश पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी सेलाकुओ, थाना सेलाकुई, जिला देहरादून राज्य उत्तराखण्ड।



Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम