नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में दो बदमाश गिरफतार
नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में दो बदमाश गिरफतार
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में 31.जनवरी 2025 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोल चक्कर के पास बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टोयोटा एल्टिस कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस बल द्वारा रूकने का इशारा किया तो कार सवार व्यक्ति नही रूके और कार को तेजी से भगाने लगे, पुलिस द्वारा व्यक्तियों पर शक होने पर पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार बदमाशो ने खुद को घिरता देख उनमें से दो बदमाश कार से उतरते हुये भागने लगे और पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गये। जिनकी पहचान 1. अजीत कुमार पुत्र सुभाष चन्द निवासी ग्राम सिघर्र थाना सासनी जिला हाथरस हाल पता ग्राम जलपुरा थाना ईकोटेक 3 जिला गौतमबुद्धनगर 2. विशाल पुत्र महेश पाल निवासी ग्राम बरकातपुर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ के रूप में हुयी है तथा इनके अन्य चार भागे हुये साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम क्रमशः 1.देशराज उर्फ लुक्का पुत्र सुभाष चन्द निवासी- ग्राम सिघर्र थाना सासनी जिला हाथरस हाल पता ग्राम जलपुरा थाना ईकोटेक 3 जिला गौतमबुद्धनगर जिला हाथरस 2.धीरज पुत्र सतीश निवासी ग्राम समस्तपुर कीरत थाना मडराक जिला अलीगढ 3.मोहित पुत्र विजय सिंह निवासी मोहन गढी सलूका थाना शकरौली जिला एटा 4.संदीप कुमार पुत्र राजन लाल निवासी ग्राम मालकापुरवा थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात हाल पता जनता फ्लैट पर्थला थाना सैक्टर 113 नोएडा गौतमबुद्धनगर है। अभियुक्तों के कब्जे से 05 एप्पल कम्पनी के स्मार्ट फोन कीमत लगभग 6 लाख , 02 एप्पल स्मार्ट वॉच कीमत करीब 60 हजार , 01 एप्पल कम्पनी के ईयर वर्ड्स कीमत करीब 6 हजार , एक ग्राइन्डर कटर , दो तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस .315 बोर , एक घटना में प्रयुक्त कार टोयोटा कोरोला एल्टिस रजि0नं0 यूपी 16 ईटी 6560 बरामद हुई है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।अभियुक्तगण अजीत व मोहित ने बताया कि हम बिग बास्केट के स्टोर में पहले कार्य करते थे। हम लोगो के गलत व्यवहार के कारण दिसम्बर 2024 में बिग बास्केट स्टोर से नौकरी से निकाल दिया गया था। जिससे नाराज होकर अजीत व मोहित ने अपने अन्य साथियो के साथ योजना बनाकर दिनांक 06.01.2025 की रात्रि करीब 12 बजे बिग बास्केट स्टोर बिसरख में अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
Comments
Post a Comment