मैथिल ब्राह्मण युवा रोजगार/स्वरोजगार मेला* का होगा आयोजन


मैथिल ब्राह्मण युवा रोजगार/स्वरोजगार मेला* का होगा आयोजन 


🌺🌺*मैथिल ब्राह्मण युवा स्वरोजगार मेला*🌺🌺

 उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के अटल विहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम, प्रांगण में मैथिल ब्राह्मण समाज के युवाओं को दिशा निर्देशन एवं उनके करियर काउंसलिंग की बहुत  आवश्यकता है ।इसलिए *मैथिल ब्राह्मण युवा रोजगार/स्वरोजगार मेला* का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है ।
इस मेले में समाज के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों एवं अल्पशिक्षित/शिक्षित युवाओं को आमंत्रित किया जाता है। आप सभी को इस मेले में मैथिल ब्राह्मण समाज के वेरोजगार युवा अपने शिक्षा एवं अनुभव प्रमाणपत्र ले कर आयें । सजातीय उद्योगपति उनको योग्य नौकरी देंगे। शिक्षाविद उनका दिशानिर्देशन करेंगे। 

अल्पशिक्षित युवा एवं शिक्षाविद अपने अनुभव के अनुसार स्वरोजगार की योजना बनायेंगे। *कुल रू 500000 (पाँच लाख)* के अनुदान का प्रबंध किया गया है। निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल होने के लिए युवाओं को आमंत्रित किया जाता है : 

1. *विद्यार्थी श्रेणी* (कक्षा 11-12 एवं स्नातक) : यह प्रोग्राम विद्यार्थियों के दिशा निर्देशन के लिए करियर काउंसलिंग की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को फीस के लिए भी योगदान दिया जाएगा । 
2. ⁠*अल्प शिक्षित युवा श्रेणी* : समाज के अल्प शिक्षित युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं टूल किट के लिए व्याजरहित धन का प्रबंध किया जाएगा । 
3. ⁠*स्वरोजगार श्रेणी* : समाज के बंधु जो स्वरोजगार कर रहे हैं उनके कार्य को समझ कर, उनके उत्थान के लिए दिशा निर्देशन दिया जाएगा । आवश्यक धन के लिए सरकारी योजनाओं एवं समाज से धन के प्रबंध किया जाएगा । 

आप सभी सजातीय श्रेष्ठजनों से निवेदन है कि यह मेसेज समाज के सभी युवाओं को पहुंचाएं और इस मेले का अधिक से अधिक लाभ लें । 

*कार्यक्रम*

दिन : रविवार 
दिनांक : 09 फरवरी 2025
समय : प्रातः 09.00 बजे से आरम्भ 
स्थान : अटल विहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम, शाहजहांपुर

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम