नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस एवं महाकुंभ के दृष्टिगत पुलिस ऑफिस सूरजपुर में सेंट्रल नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। उनके द्वारा सभी को पुलिस आयुक्त महोदया द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, अपराध नियंत्रण,विवेचना निस्तारण, आइजीआरएस,डिजिटल वारियर,साइबर अपराध शिकायतों का निस्तारण के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाने, गश्त/पेट्रोलिंग को बढ़ाने, सड़क पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने व अपराधियों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारियों को लंबित माल का निस्तारण करने, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने व थाना पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की सहायता करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
Comments
Post a Comment