धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक पं अमरपाल शर्मा का जन्म दिवस
धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक पं अमरपाल शर्मा का जन्म दिवस
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की विधानसभा साहिबाबाद से पूर्व विधायक एवं जनपद बागपत से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पं अमरपाल शर्मा का उनके इंदिरा पुरम स्थिति कार्यालय पर क्षेत्रीय जनता द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया बताते चलें आपको कि हर साल की भांति इस बार भी 1 जनवरी 2025 को पं अमरपाल शर्मा के जन्मदिन पर दिल्ली एनसीआर की जनता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए पं अमरपाल शर्मा के समर्थकों में बड़ा उत्साह देखने को मिला किसी ने अंगवस्त्र पहना कर तो किसी समर्थक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं किसी समर्थक ने पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया और पं अमरपाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए इस शुभ अवसर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री केदारनंदन चौधरी द्वारा केक काट कर पंडित अमरपाल शर्मा को अपने हाथों से केक खिलाकर एक दूसरे के गले मिले और एक दूसरे को नूतन वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं इस शुभ अवसर पर नगरपालिका खोड़ा मकन पुर से लेकर नोएडा, दिल्ली गाजियाबाद से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पं अमरपाल शर्मा को उनके अवतरण दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं दूसरी ओर पं अमरपाल शर्मा एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा सभी समर्थकों को प्रेम पूर्वक भोजन कराया वहीं दूसरी ओर सुबह नौ बजे से शाम तक जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा रहा था।
Comments
Post a Comment