पुलिस कमिश्नर द्वारा स्वाट टीम-2/ सीआरटी के नवीकरण कार्यालय का उद्घाटन किया गया
पुलिस कमिश्नर द्वारा स्वाट टीम-2/ सीआरटी के नवीकरण कार्यालय का उद्घाटन किया गया
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा सेक्टर-119 नोएडा में स्वाट टीम-2/सीआरटी के नवीकरण कार्यालय का उद्घाटन किया गया। स्वाट टीम-2/सीआरटी टीम के नये कार्यालय में कार्य की कुशलता बढ़ाने तथा गुणवत्तपापूर्ण विवेचना करने हेतु नये ऑफिस व आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। उपरोक्त कार्यालय में अधिकारी /कर्मचारिगण के लिए बैरक की व्यवस्था भी की गई है जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मियों द्वारा नये ऑफिस व आधुनिक संसाधनों की मदद से विवेचनात्मक कार्रवाई को शीघ्र और विशिष्टता के साथ पूर्ण किया जा सके। नये कार्यालय की मदद से स्वाट टीम-2/सीआरटी द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो में भी वृद्धि होगी।*
*
Comments
Post a Comment