थाना फेस 3 पुलिस तथा बदमाशो के साथ हुयी मुठभेड में तीन बदमाश घायल

 थाना फेस 3 पुलिस तथा बदमाशो के साथ हुयी मुठभेड में तीन बदमाश घायल 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा थाना फेस 3 क्षेत्र में दिनांक 07.02.2025 को ट्रांसफोर नगर चौराहे पर चैकिंग कर रही थी तभी सामने से एक बिना नम्बर प्लेट की कार आती दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया किंतु नही रूकी, शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो कार सवार गढी गोल चक्कर की तरफ जाने लगे। सामने से पुलिस पार्टी को आता देख अपने आप को घिरता हुआ देख गाडी से उतरते हुये अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में तीनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये हैं 
बताते चलें आपको कि बदमाशों की पहचान 1. लक्की उर्फ काकसी राठौर पुत्र विनोद कुमार 2. सौरभ चौहान पुत्र मिजाजी लाल 3. सत्यम पुत्र सुरेश यादव के रूप में हुयी है। अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक कार बिना नम्बर प्लेट घटना मे प्रयुक्त बरामद हुयी है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। तीनो अभियुक्त मु.अ.स. 60/2025 धारा 109(1)/140(1) बीएनएस के नामजद वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*-
1.लक्की उर्फ काकसी राठौर पुत्र विनोद कुमार राठौर नि0 ग्राम गुपलापुर थाना गोहन जिला जालौन हाल पता म0नं0 92 ग्रीन एन्कलेव चिपयाना बुजुर्ग जनपद गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष 
2. सौरभ चौहान पुत्र मिजाजी लाल नि0 ग्राम बमहौरी थाना छर्रा जिला अलीगढ वर्तमान निवासी चोटपुर कालोनी सैक्टर 63 नोएडा उम्र 22 वर्ष 
3. सत्यम पुत्र सुरेश यादव नि0 ग्राम बरखेरे थाना अटकाटा पीलीभीत हाल पता ग्राम छिजारसी (सलमान के मकान में) थाना सैक्टर 63 नोएडा उम्र 19 वर्ष

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम