नोएडा सेक्टर 58 पुलिस का सराहनीय कार्य, 25000 के इनामी हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोलह वर्ष पूर्व में मासूम की हत्या करने वाला 25000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 58 पुलिस का सराहनीय कार्य,
गगन मंच संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर / नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के अन्तर्गत सेक्टर 66 ममूरा श्रमिककुंज में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र जगदीश विश्वास के दो वर्षीय पुत्र अमित विश्वास की बिजली से करंट लगा कर एवं जमीन पर पटक पटक कर हत्या कर देने वाला अभियुक्त सोलह वर्ष बाद गिरफ्तार हुआ है जानकारी के अनुसार अशोक कुमार के घर एक संजय उर्फ नितेश कुशवाहा पुत्र राम सेवक कुशवाहा मूल निवासी बोकाने खुर्द थाना पताही जिला पूर्वी चंपारण बिहार निवासी का आना जाना था जो अशोक कुमार को पसंद नहीं था संजय का अशोक कुमार की पत्नी से प्रेम संबंध होना बताया जा रहा था बताते चलें आपको कि अशोक कुमार अपने घर में संजय के आने जाने पर विरोध करता था जिससे क्षुब्ध होकर एक दिन अशोक कुमार की अनुपस्थिति में संजय उर्फ नितेश कुशवाहा, अशोक कुमार के घर आया और उसके बेटे को बिजली का करंट लगा कर एवं जमीन पर पटक पटक कर मार डाला था घटना 10 जुलाई 2009 की थी इस प्रकरण में थाना सेक्टर 58 में मु ,अ ,स - 692 /09 धारा 302 आईपीसी में दर्ज था बताते चलें आपको कि पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त नोएडा अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा एसीपी के निर्देशन में थाना प्रभारी सेक्टर 58 के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई सर्विलांस एवं मैनुअल मुख्यमंत्री के आधार पर अभियुक्त संजय उर्फ नितेश कुशवाहा को सेक्टर 62 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है तथा माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है संजय उर्फ नितेश कुशवाहा उपरोक्त द्वारा लगातार फरार होने के कारण आयुक्त संजय उर्फ नितेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 174 ए भादवि की कार्यवाही करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 712 /11 पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त संजय उपरोक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर द्वारा धारा 299 दं प्र सं0 की कार्यवाही भी कराई गई थी वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहनता से पूछतांछ की गई तो उसने बताया वह मामूरा में टीवी मैकेनिक का कार्य करता था तथा उसका अशोक के घर आना जाना था तथा अशोक कुमार की पत्नी से मिलना जुलना था जिसका बादी विरोध करता था एक दिन अशोक जब किसी काम से घर के बाहर गया हुआ था उसकी अनुपस्थिति में संजय घर पर आया तो वहां पर उसने अमित विश्वास उम्र दो वर्ष को जमीन पर पटक कर हत्या कर दी हत्या करने से पहले उसने लड़के को करंट भी लगाया था और वहां से फरार हो गया था बता दें आपको के अभियुक्त नोएडा से फरार होकर नेपाल चला गया काफी दिनों तक छुपकर नेपाल में रहा था पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी बताया कि मेरा नाम नितेश कुशवाहा है और मुझे यहां नोएडा में संजय के नाम से जाना जाता था जब भी पुलिस पकड़ने आती थी तो मैं नेपाल भाग जाता था बता दें आपको कि अपराधी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार , उप निरीक्षक जयदीप मलिक , हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार , कांस्टेबल सचिन राठी , कांस्टेबल अनुज कुमार , की मुख्य भूमिका रही है
Comments
Post a Comment