श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस की कलश यात्रा में मातृशक्ति का उमड़ा जनसैलाब

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस की कलश यात्रा में मातृशक्ति का उमड़ा जनसैलाब 

गगन मंच संवाददाता 
गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन के वार्ड नंबर 10 आजाद विहार में श्रीमद्भागवत पुराण कथा शुभारंभ के प्रथम दिवस पर क्लश यात्रा का आयोजन किया गया 
बताते चलें आपको कि क्लश यात्रा में अनिल विहार, आजाद विहार , आदि विभिन्न क्षेत्रों से मातृशक्ति ने आकर बढ़ चढ़कर भाग लिया और बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक बैंड बाजा के साथ क्लश यात्रा निकाली गई क्लश यात्रा श्रीमद्भागवत पुराण कथा स्थल से शुरू हुई और अटल चौक ,  एस एस इंटरनेशनल स्कूल, अर्पण नर्सिंग होम , 
आर एन सिंह हास्पीटल , साहिल पब्लिक स्कूल, से होती हुई विजेंद्र का खेत, मंगल बाजार , जे के मार्डन पब्लिक स्कूल, राजा जी सिटी स्कूल , वीर बाजार चौक से मुड़कर 
श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर क्लश यात्रा का समापन हुआ 
तत्पश्चात वेद व्यास पं दीनानाथ शास्त्री जी के मुखारविंद से श्री लड्डू गोपाल जी का सुमिरन कर  श्रीमद्भागवत पुराण कथा प्रांगण में पधारी सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं समस्त श्रद्धालुओं को बताया सुखदेव महाराज जी ने राजा परीक्षित को कहा कि कल्पवृक्ष की छाया  श्रवण करने से व्यक्तियों के पाप दूर हो जाते हैं  वहीं दूसरी ओर परीक्षित जी ने कहा कि नहीं महाराज  इस घोर कलयुग में कल्पवृक्ष रुपी श्रीमद्भागवत पुराण कथा एक ऐसा वृक्ष है जिसके श्रवण करने से इंसान के पाप दूर हो जाते हैं श्री वेद पुराण कहते हैं कि पाप की सबसे बड़ी जड़ क्रोध है वेद व्यास पं दीनानाथ शास्त्री जी ने बताया कि क्रोध ही विभिन्न प्रकार के पापों को जन्म देता है इस शुभ अवसर पर पंडित दीनानाथ शास्त्री कथा वाचक  एवं संरक्षक समाज की आवाज ट्रस्ट ,  पप्पू त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज की अवर ट्रस्ट   श्रीमति नीलम भदौरिया , अध्यक्ष महिला मोर्चा समाज की आवाज ट्रस्ट , श्रीमती रीना पोद्दार उपाध्यक्ष  समाज की आवाज ट्रस्ट , श्री सुबोध उपाध्याय सचिव  समाज की आवाज ट्रस्ट,
श्री ईश्वर दयाल शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समाज की आवाज ट्रस्ट ,  श्री विपिन सिंह भदौरिया मीडिया प्रभारी समाज की आवाज ट्रस्ट , श्री राम प्रवेश पांडे  , श्री अशोक यादव , श्री रोहित चौहान,  श्री कंडारी जी  ,श्री महेश शर्मा , श्री वीरेंद्र तिवारी , श्री सुबोध उपाध्याय
श्री बृजबल्लभ शर्मा , श्री मनोहर लाल शर्मा , सुनील पाल , श्रीमती प्रेमलतादेवी  ,श्रीमती कमलेश देवी,  श्रीमती किरण देवी , श्रीमती शीला देवी , श्रीमती संतोष देवी , श्रीमती ज्योति देवी  ,श्रीमती भगवती देवी , श्रीमती राजकुमारी देवी , आदि सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


 

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम