दिल्ली में सी एम पद के उम्मीदवार का नाम हुआ घोषित मुख्यमंत्री बनेंगी , रेखा गुप्ता

 दिल्ली में सी एम पद के उम्मीदवार का नाम हुआ घोषित मुख्यमंत्री बनेंगी , रेखा गुप्ता 
भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीएम पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया गया है. अब से दिल्ली की बागडोर रेखा गुप्ता के हाथ में होगी रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी हैं रेखा गुप्ता की पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है रेखा गुप्ता  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं इसके बाद 2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. अब 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराकर वे पहली बार विधायक बनी हैं. उनके इस सफर से साफ है कि वे संगठन और प्रशासन दोनों में मजबूत पकड़ रखती हैं और दिल्ली की राजनीति में उनकी भूमिका अहम हो सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम