हमारा शिक्षालय फ़ाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दंत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
हमारा शिक्षालय फ़ाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा के सेक्टर 63, में हमारा शिक्षालय फ़ाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक बच्चों को लाभ मिला, बताते चलें आपको कि स्वास्थ्य शिविर में गाजियाबाद का मशहूर संतोष हॉस्पिटल की प्रोफेशनल डॉक्टर्स की टीम ने अपनी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की हाइट, वजन, पोषण और पीडिया का चेकअप सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गईं। वहीं दूसरी ओर हमारा शिक्षालय फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
आशीष शर्मा ने कहा, "यह आम नागरिक का सामान्य अधिकार है कि उन्हें मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध हो, जैसा कि विदेशों में होता है। हमारा शिक्षालय फाउंडेशन इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहा है।इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में संतोष हॉस्पिटल से डॉ दिव्या सिंह, डॉ श्रेया श्रीवास्तव, डॉ रोनक, डॉ साहीजा, डॉ उमीषा, डॉ श्वेता पंवार (आयी0 एस0 आर0 हेड), सौरव चौधरी,पंकज, सोनू भारती ( सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव) एवं सैकड़ों की संख्या में संस्थान में पढ़ाई कर रहे बच्चे एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment