अटल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नोएडा महानगर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

अटल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नोएडा महानगर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
गगन मंच न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया बताते चलें आपको कि मीडिया  
को माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने संबोधित किया।  प्रेस वार्ता होटल रिजेंटल ग्रैंड बरौला में आयोजित हुईं।
भाजपा नोएडा महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन अटल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में किया गया 
इस शुभ अवसर पर नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर एवं अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रमों के लिए बनाए गए संयोजक गिरीश कोटनाला रहे। वहीं दूसरी ओर मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को हम जगह जगह पूरे भारत वर्ष में संग्रहित करेंगे जिसके लिए  सभी जिलों में  गठित अटल शताब्दी आयोजन समिति जिला स्तर पर  अपने जिलों से जुड़ी अटल की स्मृतियों का संग्रह करेगी। 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक नोएडा में  विशेष अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा इस सम्मेलन में जिले के प्रबुद्धजन, विशिष्ट व्यक्तियों और अटल जी के प्रशंसकों को आमंत्रित किया जाएगा। विशेष रूप से उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अटल जी के साथ काम किया है। साथ ही, अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पुस्तकें लिखने वाले लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। आगे श्री सांसद जी ने कहा कि श्री अटल जी के संकल्पों को साकार करते हुए आज भारत के हर  व्यक्ति तक अगर आजादी की रोशनी की किरण ना पहुंचे ऐसी आजादी बेमानी होगी आज इस संकल्प को पूरा करते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आम जन के हित की बात की है कि देश का कोई भी व्यक्ति उसे भूख ना सोए, देश के हर व्यक्ति पर सोने के लिए एक छत हो यानी प्रधानमंत्री आवास योजना, टॉयलेट भी हो घर में बिजली भी हो।आज अटल जी के और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत बनाने की ओर जो हम अग्रसर है 2047 तक एक विकसित भारत के रूप में भारत बनेगा। आम जन को किस तरह से फायदा पहुंचाया जाए उसी के लिए हाल ही में आए बजट में देखा की कैसे मध्यम वर्गीय लोग जो देश की आजादी का बहुत बड़ा हिस्सा है उनके हितों की ध्यान रखते हुए शायद हम लोगों ने भी कल्पना नहीं की थी और उसे मध्यवर्ग के लोगों ने भी कल्पना नहीं की थी यह 7 लाख से बढ़कर यह इनकम टैक्स की लिमिट ज्यादा ज्यादा 8 - 10 ना हो कर पूरे 12 लाख हो जाएगी। इससे लगभग 80 हजार रुपए साल का एक व्यक्ति को फायदा होगा साथ ही  नोएडा की जहाँ जॉब वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में रहते हैं, मध्यवर्गीय परिवार के लोग तो लगभग 70% लोग इस इनकम टैक्स के ब्रैकेट से बाहर आ गए। हर मध्यम वर्गीय परिवार में करीबन 40 से  45000 से लेकर 80000 रुपए साल तक की बचत होगी। ये पैसा कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण में लगेगा।इस मौके पर अटल जन्म शताब्दी के सह संयोजक चमन अवाना, शारदा चतुर्वेदी, उमेश यादव, एस पी चमोली, महामंत्री उम्नेश त्यागी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा भी मौजूद   रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम