नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशो के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

 नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशो के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में दिनांक 03.02.2025 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गढ़ी गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान एक बलेनो कार बिना नम्बर प्लेट को रूकने का इशारा किया गया जिसपर कार सवार व्यक्ति नही रूके और तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार व्यक्ति स्वयं को घिरता देखकर पर्थला की तरफ सर्विस रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने लगे और सामने से भी पुलिस टीम को आता देखकर उनके द्वारा कार से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
 गिरफ्तार/घायल व्यक्ति की पहचान आजाद उर्फ अनुम बैंसला पुत्र सुभाष निवासी मामूरा, सेक्टर-66, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है। दूसरे अभियुक्त हितेश उर्फ मोनू पुत्र रमेश चौहान निवासी मामूरा, सेक्टर-66 नोएडा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तंमचे मय मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस तथा एक कार बिना नम्बर प्लेट घटना मे प्रयुक्त बरामद हुयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।* 


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम