नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा जीते विधायकों को दी बधाई


नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा जीते विधायकों को दी बधाई 
गौतमबुद्ध नगर / नोएडा पंजाबी एकता समिति ने पंजाबी समाज से दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में निर्वाचित विधायकों की शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए पंजाबी समुदाय के अपार समर्थन और एकजुटता के लिए आभार प्रकट किया। वहीं दूसरी ओर समिति के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, प्रदेश महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने इस सफलता पर अपनी शुभकामनाएँ दीं और इसे समाज की सामूहिक शक्ति और एकता की जीत बताया।पंजाबी समुदाय के मसीहा एवं मार्गदर्शक, स्वर्गीय आदरणीय मदनलाल खुराना जी के सुपुत्र हरीश खुराना जी को भी इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
वहीं नोएडा पंजाबी एकता समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा राष्ट्रहित, विकास और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है। और आगे कहा कि भविष्य में भी पंजाबी समाज इसी एकजुटता और समर्पण के साथ देश व समाज की प्रगति में योगदान देता रहेगा। इस जीत को जनता के अटूट विश्वास और सहयोग का प्रतीक बताते हुए, समिति ने आशा व्यक्त की कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम