हरदोई के मझिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव निलंबित

 



हरदोई के मझिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव  निलंबित 
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई थाना प्रभारी निरीक्षक थाना मझिला अरविन्द कुमार यादव द्वारा किसी व्यक्ति को अवैधानिक रूप से थाने में बैठाया गया था श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के सीयूजी नंबर पर अज्ञात श्रोत द्वारा सूचना प्राप्त हुई    इस शिकायत की जांच क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा कराई गई। जांच में व्यक्ति को 24 घण्टे थानें पर अवैधानिक तरीके से रोकने की पुष्टि हुई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मझिला अरविन्द कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है इस सम्बन्ध में जांच क्षेत्राधिकारी नगर को बताया गया  है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें। हरदोई से अरविन्द कुमार की खबर 

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम