सेंट हुड कान्वेंट स्कूल प्रांगण में हुआ छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन

सेंट हुड कान्वेंट स्कूल प्रांगण में हुआ छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन 

गौतमबुद्ध नगर  /  ग्रेटर नोएडा विद्या नगर दादरी स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के 12वीं क्लास के छात्रों के लिए उनके सुनहरे भविष्य में आने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए विद्यालय में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया बताते चलें आपको कि समारोह में सभी 12 वीं  कक्षा के छात्रों के लिए हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में हवन के द्वारा 12 वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य, द्वारा शुभकामनाएं भी दी गई । वहीं दूसरी ओर विद्यालय में ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा 12वीं के विद्यार्थीयों लिए बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।और उनको आशीर्वाद समारोह में उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ आशा शर्मा, मैनेजर संदीप शर्मा,  इस अवसर पर विद्यालय की  प्रधानाचार्या डॉ आशा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के साथ हवन मैं सम्मिलित होकर सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य एवं आने वाली बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं  दी। विद्यालय के मैनेजर संदीप शर्मा ने भी बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम