पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

पुलिस  और बदमाशो के बीच मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 
नोएडा में दिनांक 27/ 28.02.2025 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा सेक्टर-44 के सामने चेकिंग की जा रही थी, पुलिस टीम द्वारा एमिटी गोल चक्कर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए सेक्टर-98 की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान विजय पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना सदर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा उम्र 25 वर्ष के रूप में हुयी है। दूसरे बदमाश नौशाद उर्फ टोला पुत्र युसूफ मलिक निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा उम्र 22 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशो के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर तथा नोएडा में विभिन्न स्थानों से राह चलते लोगों से छीने गए 8 मोबाइल फोन व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो जाते हैं। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाशो के अपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है 

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम