दिल्ली विधानसभा चुनाव , प्रचार का हुआ समापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव , प्रचार का हुआ समापन 
*दिल्ली में झूठी आप–दा सरकार को उखाड़ भाजपा सरकार बनाएगी जनता–प्रदीप चौधरी*
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशन के आधार पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, युवा भाजपा नेता व प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय व्यापार मंडल सौरभ यादव व वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित अशोक भारतीय, मंडल अध्यक्ष अमित रंजन ने प्रचार के अंतिम दिन में दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा के साथ साथ अपने परिचित संबंधियों से भाजपा प्रत्याशियों को मतदान करने की अपील करने हुए दिल्ली की अन्य तीन विधानसभा चांदनी चौक, मॉडल टाउन एवं बादली मे जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर अपने संगठन अनुभव को जमीन पर उतार सार्थक प्रयास किया। इस दौरान जाट समाज, यादव समाज, त्यागी–ब्राह्मण समाज,पूर्वाचल समाज के लोगों को और महिलाओं को क्षेत्र में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और भाजपा घोषणा पत्र की जानकारी दी । 
चुनाव प्रचार के दौरान आप–दा सरकार के मुफ्त के झूठ के चंगुल में फंसे दिल्ली वासियों, झुग्गी झोपड़ी और मलिन बस्तियों में रहने वालों के बीच जाकर उनके जीवन में मोदी की गारंटी के साथ जीवन में बदलाव लाने तथा कच्चे मकान से पक्के मकान भाजपा सरकार द्वारा बनाने की योजना का पुर जोर प्रचार किया ।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत मोदी की गारंटी के स्वरूप ₹2500 प्रति माह देने का प्रमाण पत्र महिलाओं को सोपा और सभी क्षेत्र वासियों से पहले मतदान फिर जलपान की अपील करते हुए कमल वाला बटन दबाने की अपील की।
गाजियाबाद से आकर चुनाव प्रचार में इस प्रकार कार्य करने के पीछे के पीछे मुख्य प्रेरणा के बारे में बताते हुए मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप, मंत्री कपिल देव अग्रवाल,भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं  सदर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी के परिश्रम की प्रकाष्ठा से प्रभावित होकर दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने में अपने वानर एवं गिलहरी सरीखे प्रयास को यथार्थ करने का मात्र एक छोटा सा प्रयास मात्र कार्य किया है।
चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य रूप से प्रवेश गुप्ता, विकास यादव, सुनील यादव, संजय पांचाल, पंकज गुप्ता, प्रवीण सिंघल, हेमा शर्मा, रीमा सेठ, सौरभ ठाकुर, रोहित शर्मा, मोहनजीत कौर, विनीता कश्यप, बलवीर शर्मा, अमन वर्मा, पीयूष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम