रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया सेंट हुड का वार्षिक उत्सव

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया सेंट हुड का वार्षिक उत्सव 
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के  ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की नगरपालिका दादरी क्षेत्र के विधा नगर स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल  में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की तर्ज़ पर धूमधाम से मनाए गए वार्षिक उत्सव में भारत की समृद्ध संस्कृति की बेजोड़ झलक दिखी।
 अपनी जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की गौरवशाली परंपराओं और विकास की यात्रा को बच्चों ने बड़े ही शानदार ढंग से पेश किया।
 कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्रीमान नरेंद्र सिसोदिया जी, एमएलसी श्रीमान नरेंद्र भाटी जी, सहोदय ग्रुप के समस्त माननीय प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या जी बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्रीमान एच के शर्मा जी और विद्यालय के मैनेजर संदीप शर्मा जी ,प्रधानाध्यापिका डॉ आशा शर्मा के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना और 'इनक्रेडिबल इंडिया' के अलग-अलग पहलुओं पर अपनी प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई नृत्य और संगीत की इन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ आशा शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि, “हम केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे सक्षम और कुशल युवा तैयार करना है, जो आज़ादी के अमृत काल में हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे । वहीं सेंट हुड कान्वेंट स्कूल की  प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ आशा शर्मा ने कहा कि, “बच्चों की मेहनत और लगन देखकर मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए। सेंड हुड स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ  एक्स्ट्राकरिकुलर ऐक्टिविटी में भी बहुत ध्यान देते हैं। वार्षिकोत्सव के माध्यम से छात्रों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर भी मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम