सेंट हुड कान्वेंट स्कूल में जिला सेवा विधिक प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
सेंट हुड कान्वेंट स्कूल में जिला सेवा विधिक प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विद्यानगर दादरी, 20 मार्च 2025:को सेंट हुड कान्वेंट स्कूल में जिला सेवा विधिक प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश एवं पूर्व सचिव (डीएलएसए) श्रीमती ऋचा उपाध्याय, , न्यायिक अधिकारी, वकील और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्रीमती ऋचा उपाध्याय ने अपने भाषण में कहा, कि विधिक जागरूकता से महिलाओं को उनके अधिकारों की सही जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने अधिकारों का सही तरीके से उपयोग कर सकती हैं। यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित किया गया। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, घरेलू हिंसा, और बच्चों के शोषण से संबंधित कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, परिवार न्यायालय, कानूनी सहायता, और समाज में विधिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया वहीं दूसरी ओर श्रीमती ऋचा उपाध्याय ने कहा, "हमारा उद्देश्य नागरिकों को यह समझाना है कि कानूनी सहायता प्राप्त करना उनके लिए कठिन नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर नागरिक को कानूनी सहायता मिले।" श्रीमती ऋचा उपाध्याय ने अपने निजी जीवन के कुछ अनुभव भी छात्राओं के साथ साझा किए। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया और यह भी बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति कैसे आवाज उठानी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की छात्राओं ने सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और विभिन्न कानूनी मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों के बारे में ब्रोशर और अन्य जानकारी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों और वकीलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इसकी सराहना की और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों की उम्मीद जताई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा, मैनेजर संदीप शर्मा, चेयरमैन अर्पित शर्मा, शर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर के उमेश शर्मा, बीजेपी के वरिष्ठ समाजसेवी एच.के. शर्मा, आदि ने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का तहे दिल से स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में बालचंद मास्टर जी, रोहतास, सतपाल सिंह, राजवीर और राहुल गौतम जी भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment