जिला कलेक्टर रोज़ पैदल मार्च कर क्षेत्रों का लेते हैं जायजा
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष शर्मा
शाहजहाँपुर की अनोखी होली एवं लाटसाहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अपने पूरा प्रशासनिक अमले के साथ लगातार सक्रिय हैं। आपकी सक्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वे रोज़ पैदल अपने अधीनस्तों के साथ शहर की हर ज़मीनी हकीकत का खुद जायज़ा लेते हैं। आप केवल बैठकों और आदेशों तक सीमित नहीं हैं बल्कि छोटी से छोटी दिक्कत पर तत्काल एक्शन भी लेते हैं। पैदल निरिक्षण हो या शांति व्यवस्था की बैठक, पिछले काफ़ी समय से ये सब उन्होंने अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर लिया है। अपने पूरे दिन की व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद रोज़ वे जनपद की जनता से सोशल मीडिया के माध्यम से रू-ब-रू भी होते हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से जो भी मामले उनके संज्ञान में आते हैं उन मामलों पर त्वरित कार्यवाही भी होती है।
पूर्व में चर्चित जिलाधिकारी शाहजहाँपुर रहे विजय किरण आनंद के बाद उनके ही जैसी कार्यशैली के जिलाधिकारी मिले हैं शाहजहाँपुर को।
BIG SALUTE 😊🙏
DM Shahjahanpur MYogiAdityanath IG Range Bareilly
Comments
Post a Comment