इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष मंजू सूद ने जैनेसिस ग्लोबल स्कूल को भेंट की प्लास्टिक की बैंच।
नोएडा के सेक्टर 132 स्थित जैनेसिस ग्लोबल स्कूल में इनर व्हील महिलाओं की एक अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक संस्था है जो अंडरप्रिवीलेज्ड बच्चों, महिलाओं, बुज़ु़र्गों, विक्लांगों व पर्यावरण के लिए कार्य करती है। बताते चलें आपको कि इनरव्हील क्लब नौएडा सिटी की तत्काल
पूर्व अध्यक्ष मंजू सूद को जैनेसिस ग्लोबल स्कूल नौएडा के चेयरमैन द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमैंट के बारे में स्कूली छात्र छात्राओं को अवगत कराने के लिए गैस्ट स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया था वहीं दूसरी ओर जैनेसिस ग्लोबल स्कूल नौएडा के चेयरमैन द्वारा मंजू सूद को आमंत्रित किया गया
जिस पर अमल करते हुए मंजु सूद ने
स्कूल प्रांगण में पहुंचकर स्कूली छात्र छात्राओं को ईको-फ्रेंडली ईकोब्रिक्स के बारे में बताया व बनाना भी सिखाया। वहीं दूसरी ओर खाली बेकार प्लास्टिक की बोतलों में प्लास्टिक के खाली लिफाफे/पन्नियां, दूध/दही/दालों की थैलियां, चिप्स/चॉकलेट/बिस्किट के रैपर्स इत्यादि ठूस ठूस कर भर कर ईकोब्रिक्स तैयार की जाती हैं। इनका उपयोग बैंच/स्टूल/ट्री गार्ड आदि, यहां तक की घर की दिवारें तक बनाने में किया जा सकता है। 
इसी तरह अन्य बड़ी प्लास्टिक की टूटी फूटी बेकार वस्तुओं, जैसे कि मेज/कुर्सियां/बाल्टी/मग, यहां तक कि पानी व अन्य पेय पदार्थों की खाली बेकार बोतलों को री-साइकिल करके री-साइकिल्ड प्लास्टिक वेस्ट के फर्नीचर/गमले/पैन स्टैंड/ट्रे/कोस्टर्स इत्यादि बनाए जाते हैं। वहीं बिस्लरी के बौटल फॉर चेंज अभियान के अंतर्गत, मंजु जी ने 400 किलो प्लास्टिक वेस्ट के बदले में एक तीन सीटर बैंच लेकर जैनेसिस ग्लोबल स्कूल को भेंट किया।
उन्होनें यह प्लास्टिक वेस्ट अपने आवास सैक्टर-14 से लगभग 6 महीनों में एकत्रित किया था।
जैनेसिस ग्लोबल स्कूल ने कल अपनी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एग्जीबिशन में इस बैंच को प्रदर्शित किया, जिसे हर किसी ने इसे देखा व भरपूर सराहना की।
Comments
Post a Comment