नोएडा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का हुआ आयोजन
नोएडा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का हुआ आयोजन
गौतमबुद्ध नगर में दिनांक 7/03/ 2025 सेक्टर 116, BJP कार्यालय नोएडा में महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का बृहत स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नोएडा महानगर के विधायक श्री पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष आदरणीय मनोज गुप्ता जी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में समाज में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बहनों को व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मान किया गया साथ ही अंग दान करने की प्रेरणा देने के लिए डॉक्टर श्वेता गोयल (आँखों की स्पेशलिस्ट ) ने अपने प्रेरणादायक विचार द्वारा नेत्र दान को प्रोत्साहित किया है और कैम्प लगाया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान आदरणीय विधायिका/महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा पाठक कक्कड़ , जिला महामंत्री गिरिजा सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला बहनों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा चतुर्वेदी ने कारी।
कार्यक्रम में महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, शिवानी शरद, राज श्री गुप्ता, मधु मेहरा, डॉ दीपाली दीक्षित ,शारदा सिंघल ,रेनू बाला, रेखा सिंह ,सविता सिंह, ऊषा किशोर, साइमन चौधरी ,प्राची सिंह ,ममता सिंह ,आरती जी व समस्त मंडल अध्यक्ष टीम के साथ उपस्थित रहीं।
तन्मय शंकर
ज़िला मीडिया प्रभारी
नॉएडा भाजपा
Comments
Post a Comment