सेंट हुड कांवेंट स्कूल में धूमधाम से किया गया नवीन सत्र में छात्र छात्राओं का स्वागत

सेंट हुड में बड़ी हर्षोल्लास के साथ  किया गया नवीन सत्र में बच्चों का स्वागत ।
सेंट हुड कांवेंट स्कूल में धूमधाम से किया गया नवीन सत्र में छात्र छात्राओं का स्वागत 

 उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की नगरपालिका दादरी  के विद्यानगर स्थित सेंट हुड कन्वेंट स्कूल में आज नवीन सत्र 2025 -26 के प्रथम दिन सभी छात्र छात्राओं का हर्षोल्लास के  साथ स्वागत किया गया वहीं दूसरी ओर विद्यालय में सभी छात्रों के स्वागत करने के लिए स्पेशल सभा का आयोजन किया गया एवं सभी विंग के बच्चों ने उत्साह ,नई  उमंग,व हर्षौल्लास के साथ स्कूल में प्रवेश किया । वहीं सभी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यालय की शिक्षक शिक्षाओं द्वारा उनका तहे दिल से स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए सभा में विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नवीन सत्र में प्रवेश करने के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं यह भी बताया कि उन्हें अपने जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके रणनीतियों के साथ अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें उसके लिए उन्हें प्रेरित किया। तथा विद्यालय में नए सत्र  में अपनाई  जाने वाली शिक्षक प्रणाली एवं योजनाओं से अवगत कराया। विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत करने के लिए हवन का आयोजन भी किया गया । विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं और विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा मैनेजर संदीप शर्मा, प्रबंधक अर्पित शर्मा,लक्ष्य शर्मा,एवं शिक्षकों ने हवन करके बच्चों को एक अच्छी शुरुआत का आगाज़ किया जिससे भविष्य में बच्चों के बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम