ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा 25,000 रूपये का इनामी गैंग लीडर गिरफ्तार।
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा 25,000 रूपये का इनामी गैंग लीडर गिरफ्तार।
गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा 25,000 रूपये का इनामी गैंग लीडर गिरफ्तार। बताते चलें आपको कि दिनांक 25.05.2025 को थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये वर्ष 2022 से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग मे वांछित अभियुक्त गैंगलीडर मोहम्मद चाँद पुत्र तन्जीम को पर्यटन स्थल कोटा झील निकट पत्थर घोडा कोटा सिटी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार अभियुक्त मोहम्मद चाँद एक सक्रिय गिरोह का गैंगलीडर है व अभियुक्त आरिस इस गैंग का सक्रिय सदस्य है जिनके द्वारा वर्ष 2021 में थाना बीटा-2 क्षेत्र में बर्तन का पाउडर बेचने के बहाने वादी की पत्नी के कानो के कुण्डल गले का पेण्डल लूटे थे। वर्ष 2021 मे ही एक घर में दवाई बेचने व इलाज करने के बहाने घर में घुसकर 05 लाख रुपये की ठगी की थी। वर्ष 2022 में अभियुक्त मोहम्मद चाँद व सह अभियुक्त आरिस के विरुद्ध मु0अ0सं0 454/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था तथा अभियुक्त चाँद की गिरफ्तारी हेतु 25000/- का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त आरिस की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
Comments
Post a Comment