सूरजपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक को किया गिरफ्तार
सूरजपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18.05.2025 को कलैक्ट्रेट सूरजपुर के सामने परीचौक की तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ से राहुल सिंह सिसौदिया पुत्र दलवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है बताते चलें आपको कि राहुल सिंह के कब्जे से 01 फर्जी कूटरचित उत्तर प्रदेश पुलिस उ0नि0 पद का राहुल राना के नाम का पहचान पत्र बरामद किया गया है पूछताछ पर अभियुक्त के द्वारा उक्त पुलिस पहचान पत्र को दिनांक 17.05.2025 को जेवर टोल प्लाजा पर अपना स्वयं का पुलिस विभाग में कार्यरत होने का बताकर वैगनार कार नम्बर यूपी 14 एएल 1202 का टोलटेक्स न देकर लाभ प्राप्त करने हेतु इस्तेमाल किया गया था जिसकी जानकारी जेवर टोल टैक्स पर की गयी तो उक्त बात की पुष्टि जेवर टोल टैक्स पर नियुक्त कर्मचारियो द्वारा की गयी।अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से वैगनार कार नम्बर यूपी 14 एएल 1202 व कूटरचित (उत्तर प्रदेश पुलिस पहचान पत्र) को बरामद किया गया है।
राहुल सिंह सिसौदिया पुत्र दलवीर सिंह पक्षी विहार ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है
Comments
Post a Comment