नोएडा पुलिस व मोबाइल फोन स्नेचर के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश गिरफतार
*थाना सेक्टर-49 पुलिस व मोबाइल फोन स्नेचर के बीच हुयी मुठभेड़ के सम्बन्ध में।*
*दिनांक 24.05.2025 को थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा केन्द्रीय बिहार गोल चक्कर से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रुकने का इशारा किया किन्तु व नही रुके और अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-50 के सामने सर्विस रोड पर भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान नौशाद उर्फ टोला पुत्र युसूफ मलिक निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24 नोएडा, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्त नौशाद उर्फ टोला के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। बदमाश के दूसरे साथी को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान तरुण पुत्र शेर सिंह निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24 नोएडा, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से स्नेचिंग का 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*
*अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण-*
*अभियुक्त नौशाद उर्फ टोला पुत्र युसूफ-*
1.मु0अ0स0 117/2025 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सेक्टर -39, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 120/2025 धारा 109(1), 317(5) बीएनएस व 3, 25, 27 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर -39, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 675/2018 धारा 304 भादवि, थाना सेक्टर -24, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 118/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर -39, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0,सं0 119/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर -39, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0 161/2025 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सेक्टर -49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
*अभियुक्त तरुण पुत्र शेर सिंह-*
मु0अ0सं0 161/2025 धारा 304(2) बीएनएस, थाना सेक्टर -49, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. स्नेचिंग का 01 मोबाइल फोन
2.घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस
3.01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
Comments
Post a Comment