डी सी पी यमुना प्रसाद व ए डी सी पी सुमित कुमार शुक्ला फुट पेट्रोलिंग करते हुए
नोएडा डी सी पी यमुना प्रसाद व ए डी सी पी सुमित कुमार शुक्ला फुट पेट्रोलिंग करते हुए
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद व एडीसीपी नोएडा श्री सुमित कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्ति/वाहनों को रोककर उसकी चेकिंग की जाये तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
Comments
Post a Comment