निश्चित समय सीमा नहीं बता पाऊंगा, खोड़ा को पानी जल्द मिलेगा, दीपक मीणा, डी एम ,


निश्चित समय सीमा नहीं बता पाऊंगा, खोड़ा को पानी जल्द मिलेगा, दीपक मीणा, डी एम , 
उत्तर प्रदेश की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर में  पेयजल आपूर्ति को लेकर मारामारी मची हुई है वहीं दूसरी ओर खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी 
अपने 50 /100 लोगों को लेकर खोड़ा में गंगा जल मुहैया कराने के लिए  वीते लंबे अर्से से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कभी नगरपालिका के गेट पर धरना तो कभी दिल्ली आई टी आई हाइवे पर धरना प्रदर्शन कभी साइकिल यात्रा, द्वारा संघर्ष करते चले आ रहे हैं लेकिन खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा संघर्ष खोड़ा के स्थानीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा जी का इशारा मिलते ही दीपक जोशी का संघर्ष टांय टांय फिस्स हो जाता है बताते चलें आपको कि अभी फिलहाल लाइफ टाइम खबर न्यूज चैनल के पत्रकार द्वारा खोड़ा में पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की गई वहीं दूसरी ओर जिला अधिकारी दीपक मीणा की वाइट भी ली गई लेकिन डी एम साहब साफ साफ शब्दों में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि निश्चित समय नहीं बता पाऊंगा लेकिन खोड़ा को पानी जल्द से जल्द मिलेगा डी पी आर तैयार हो गया है जिला अधिकारी का इंटरव्यू सुन कर खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन, एवं लाइफ टाइम खबर न्यूज चैनल की एंकर ने  धमाल मचा दिया है कि लाइफ़ टाइम खबर का जिला अधिकारी पर पढ़ा असर खोड़ा को जल्द मिलेगा गंगा जल वहीं दूसरी ओर कुछ खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कुछ महिलाएं भी तालियों के साथ झूमती हुई नजर आ रही है जैसे कि मानो दो चार महीने में ही खोड़ा को गंगाजल की सप्लाई मिलने लगेगी 

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम