यू पी गेट पर महेंद्र कुमार सिंह (मध्यप्रदेश प्रभारी, भाजपा ) का हुआ जोरदार स्वागत ।
. यू पी गेट पर महेंद्र कुमार सिंह (मध्यप्रदेश प्रभारी, भाजपा का हुआ जोरदार स्वागत ।
गाजियाबाद में त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष 2025 के अंतर्गत पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में प्रबुद्ध संगोष्ठी में सम्मिलित होने जा रहे मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र कुमार सिंह (मध्यप्रदेश प्रभारी, भाजपा) का चौधरी हरेंद्रसिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ वी सी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने यूपी गेट पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
खोड़ा में स्कूल की दीवार ढह जाने से चार मजदूर घायल हुए और एक महिला ने मौके पर ही दमतोड़ दिया गुप्ता नर्सिंग होम में चौधरी हरेंद्रसिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ वी सी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने पहुंचकर घायल मजदूरों का हाल जाना वहीं पीड़ित मजदूरों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष 2025 के अंतर्गत पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष 2025 के अंतर्गत पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन बुधवार, 21 मई 2025 को रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल, शास्त्री नगर में किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र कुमार सिंह (मध्यप्रदेश प्रभारी, भाजपा) ने अपने विस्तृत उद्बोधन में महारानी अहिल्याबाई होलकर को भारत की सांस्कृतिक विरासत और सुशासन की जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “महारानी अहिल्याबाई ने अपने जीवन में शासन को सेवा का माध्यम बनाया। उनका जीवन भारतीय जनमानस के लिए प्रेरणा है। उन्होंने देशभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और जनहितकारी निर्माण कार्य कराए—काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा तट पर स्थित पुरी के होलकर मंदिर घाट तक। उन्होंने यह सिद्ध किया कि एक शासक जनभावनाओं और आस्था का संवाहक भी हो सकता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चारों धामों—केदारनाथ, बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम्—के कॉरिडोर निर्माण का जो भव्य कार्य हो रहा है, वह उसी परंपरा की पुनर्स्थापना है जिसकी नींव महारानी अहिल्याबाई ने रखी थी। भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए गरीब, पीड़ित, शोषित वर्गों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। यह स्मृति वर्ष उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने की। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई के निर्णय लोककल्याण के भाव से प्रेरित थे और गाजियाबाद महानगर भाजपा उनके सुशासन की प्रेरणा से जनसेवा और संगठन विस्तार में निरंतर कार्यरत है।
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि अहिल्याबाई होलकर का शहरी विकास का दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। “स्वच्छता, जनभागीदारी और नैतिक प्रशासन—ये उनकी शासन शैली की विशेषताएँ थीं, जिन्हें हम आज गाजियाबाद के विकास में आत्मसात कर रहे हैं।”
पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा, “अहिल्याबाई होलकर ने सामाजिक समरसता को सदैव प्राथमिकता दी। आज हम उसी भावना से युवाओं को रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बना रहे हैं। उनके आदर्श हमारे योजनागत दृष्टिकोण की नींव हैं।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा, पूर्व विधायक श्री कृष्णवीर सिरोही, प्रवासी श्री गजेन्द्र मावी, पूर्व अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, श्री विजय मोहन, श्री अरविंद भारतीय, श्री अमर दत्त शर्मा, श्री बलदेव राज शर्मा, श्री महेश अग्रवाल, पूर्व एमएलसी श्री सुरेश कश्यप, पूर्व पार्षद श्री राजेंद्र त्यागी सहित मंच पर पाल समाज के श्री अशोक पाल, श्री पीताम्बर पाल, श्री हातम सिंह नागर, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, महामंत्री श्री राजेश त्यागी, श्री सुशील गौतम, श्री बॉबी त्यागी, श्री योगेश त्रिपाठी, श्री अतुल जैन, श्री सुरेन्द्र नागर, श्री ललित कश्यप, श्रीमती पूनम कौशिक, श्री नवनीत मित्तल, श्री विनोद कसाना, श्री गुंजन शर्मा, श्री अमित त्यागी, श्री गौरव चोपड़ा, श्रीमती रुचि गर्ग, श्रीमती रीटा सिंह, श्रीमती इंदु जौहरी, श्रीमती प्रीति चंद्रा, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती ऋचा भदौरिया, श्रीमती कविता सिरोही, मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस संगोष्ठी में भाजपा के मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा पदाधिकारी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, व्यापारी, शिक्षक, RWA प्रतिनिधि और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस विषय पर विचार विमर्श किया कि कैसे महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को समकालीन शासन-प्रशासन में समाहित किया जा सकता है।
कार्यक्रम संयोजक श्री सुरेंद्र नागर, सह-संयोजक श्री नवनीत मित्तल एवं श्री ललित कश्यप, मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी ने समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया और कार्यक्रम की सार्थकता को सुनिश्चित किया।
प्रेषक:
प्रदीप चौधरी
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद
Comments
Post a Comment