मीठा शर्बत एवं बिस्कुट वितरित कर धूमधाम से मनाया 101 वां जन्मदिवस

नोएडा के सेक्टर 17 डी एन डी किनारे विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमती मंजू सूद समाज सेविका पुत्री स्व श्री सुरेन्द्र नाथ सूद निवासी सेक्टर -14 नोएडा ने दीदी की रसोई ट्रस्ट के सौजन्य से मीठा शर्बत और बिस्कुट वितरित किए गए बताते चलें आपको कि दिनांक 20 जून 2025 को मंजू सूद समाज सेविका के पिता स्व श्री सुरेन्द्र नाथ सूद का 101 बां जन्म दिवस था जो अब इस दुनिया में नहीं है जानकारी के अनुसार श्रीमती मंजू सूद समाज सेविका अपने पिता स्वर्गीय पिता श्री सुरेन्द्र नाथ सूद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष गरीबों को कुछ ना कुछ उपहार भेंट करती है

तो कभी ग़रीबों को भोजन वितरित किया करतीं हैं इसी कड़ी में श्रीमती मंजू सूद समाज सेविका द्वारा 20 जून 2025 को स्व श्री सुरेन्द्र नाथ सूद का 101 वां जन्मदिन मीठा शर्बत / बिस्कुट वितरित बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
बताते चलें आपको कि इस कार्यक्रम में दीदी की रसोई ट्रस्ट की चेयरमैन श्रीमती रितु सिन्हा जी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे गगन मंच समाचार पत्र एवं जी एम इंडिया न्यूज़ डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क के संपादक श्री ईश्वर दयाल शर्मा को पूछताछ के दौरान श्रीमती मंजू सूद समाज सेविका द्वारा बताया गया
कि आज के ही दिन 101 वर्ष पूर्व में मेरे पिताजी ने जन्म लिया था जो अब वह इस दुनिया में नहीं हैं मैं अपने पिताजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गरीबों को कुछ ना कुछ उपहार भेंट करती हूं जिसमें मेरे दिल को बहुत शुकून मिलता है इस मौके पर श्रीमती मंजू सूद समाज सेविका , श्रीमती सविता भाटिया , श्रीमती निर्मल जी, श्रीमती रितु सिन्हा चेयरमैन दीदी की रसोई ट्रस्ट , दीपांकुर आदि सैकड़ों की संख्या में जनता ने मीठा शर्बत पीकर आंनद लिया ।
Comments
Post a Comment