शनिवार 28 जून 2025 को होगा तीन दिवसीय वैदिक हवन-यज्ञ शिविर का समापन

शनिवार 28 जून 2025 को होगा तीन दिवसीय वैदिक हवन-यज्ञ शिविर का  समापन 
हरियाणा  / हरियाणा के पलवल अलीगढ़ रोड मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला प्रांगण में श्री मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है जिसका 28 जून 2025 को समापन होगा यह शिविर खास कर मैथिल ब्राह्मण समाज में दसवीं , बारह वीं , ग्रेजुएशन, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को वैदिक परम्पराओं , धर्मशास्त्र , भारतीय संस्कृति  वैदिक हवन-यज्ञ, पुरोहित शिक्षा जैसी गतिविधियां एवं विद्वान ब्राह्मण ,आचार्यों के मार्गदर्शन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है  वहीं दूसरी ओर  श्री मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति के प्रधान श्री सत्यवीर मैथिल का कहना है कि यह शिविर मैथिल ब्राह्मण समाज की युवा पीढ़ी को संस्कारित करना एवं भारतीय संस्कृति के वारे में जागरूकता पैदा करने के लिए निशुल्क लगाया गया है और लगातार तीन दिन तक जारी रहेगा वहीं आगे श्री सत्यवीर मैथिल का कहना है कि हम इसी तरह भविष्य में भी विभिन्न स्थलों पर जाकर ऐसे आयोजन करते रहेंगे जिससे मैथिल ब्राह्मण समाज की नई युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों, परंपराओं, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण की शिक्षा मिलती रहेगी वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्री योगेश कुमार शर्मा का इस शुभ कार्यक्रम में बहुत बड़ा योगदान रहा है 
बताते चलें आपको कि शिविर के प्रथम दिवस के कार्यक्रम की कार्यशैली देख समस्त मैथिल ब्राह्मण समाज श्री मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति की भूरि भूरि प्रसंसा कर रहा है इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद मास्टर - सत्यवीर मैथिल  (अध्यक्ष ) श्री मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति , पं - प्रकाशचंद्र उपाध्यक्ष , पं - जगदीश शर्मा कोषाध्यक्ष, पं- रामगोपाल शर्मा  लेखापरीटाक , पं -भीमसेन शर्मा सहसचिव  , पंडित चंद्रपाल शर्मा  सहसचिव , पंडित मदन लाल शर्मा  संगठन सचिव , पंडित प्रवीण कुमार प्रचार सचिव , पंडित रामकुमार मीडिया प्रभारी , पंडित ललतेश सदस्य , पंडित सुखबीर सदस्य ,  पंडित ईश्वर दयाल शर्मा सदस्य,पंडित पप्पन सदस्य, पंडित नरेश सदस्य  आदि सैकड़ों की संख्या में मैथिल ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम