ग्रेटर नोएडा आवकारी विभाग ने भारी मात्रा में बीयर और शराब का अवैध भंडारण किया बरामद।



ग्रेटर नोएडा आवकारी विभाग ने भारी मात्रा में बीयर और शराब का अवैध भंडारण किया बरामद।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा शराब/बीयर का अवैध भण्डारण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, छापामारी से समाप्ति तिथि की 435 बोतल अंग्रेजी शराब, 1911  पेटी बीयर (45855 बोतल/कैन) व 56 फर्जी स्टीकर बरामद।*
दिनांक 16.06.2025 को थाना बिसरख पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से शराब/बीयर का अवैध भण्डारण करने वाला अभियुक्त सचिन कुमार जायसवाल पुत्र गया प्रसाद को सी-429 सेक्टर-03 आवासीय गोदाम पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। छापामारी से समाप्ति तिथि की विभिन्न ब्रांड की 435 बोतल अंग्रेजी शराब, 1911 पेटी बीयर (45855 बोतल/कैन) व 56 फर्जी स्टीकर बरामद हुए है।पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त, वर्ष 2024-2025 में जो शराब व बीयर बिक्री नही हो पायी थी को अन्य दुकानों से सस्ते दामों में खरीद कर उस पर वर्ष 2025-2026 का फर्जी स्टीकर लगाकर बाजार में बेच कर भारी मुनाफा कमाता था।
सचिन कुमार जायसवाल पुत्र गया प्रसाद ग्राम मिल्कीपुर, थाना इनायतनगर, अयोध्या, उ0प्र0।
 का रहने वाला है।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 429/2025 धारा 60/63 आबकारी व 338/339/316 बीएनएस, थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। छापामारी करने वाली टीम में 
1- निरीक्षक अभिनव शाही, आबकारी विभाग, गौतमबुद्धनगर।
2- निरीक्षक आशीष पांडेय, आबकारी विभाग, गौतमबुद्धनगर।
3- उप-निरीक्षक अजय सिंह, थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
4- मुख्य आरक्षी उमेश कुमार, थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
5- आरक्षी मुनीश राणा, आबकारी विभाग, गौतमबुद्धनगर।
6- आरक्षी विनीत द्विवेदी, आबकारी विभाग, गौतमबुद्धनगर।
7- आरक्षी अंकित, आबकारी विभाग, गौतमबुद्धनगर।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम