पलवल में वैदिक ज्ञान, चरित्र निर्माण जनेऊ संस्कार तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
पलवल में वैदिक ज्ञान, चरित्र निर्माण जनेऊ संस्कार तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
हरियाणा / हरियाणा के पलवल शहर के अलीगढ़ रोड पर स्थित मैथिल ब्राह्मण समाज धर्मशाला प्रांगण में श्री मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति पलवल द्वारा आयोजित संस्कार एवं चरित्र निर्माण जनेऊ संस्कार तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद हरियाणा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दल संस्था के अध्यक्ष महोदय पं जगदीश प्रभाकर जी के नेतृत्व में जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं ओमप्रकाश भारद्वाज उपाध्यक्ष पं सुनील शर्मा जी संस्था के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य पं श्रीचंद शर्मा जी पं प्रेम प्रकाश शर्मा जी संस्कार एवं चरित्र निर्माण समारोह के शिविर में भाग लेने वाले वाल विधार्थीयो को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति की तरफ से सभी प्रशिक्षण लेने आए हुए विधार्थीयो को महाभागवत नामक शास्त्र एवं राम नाम अंकित करने वाली पुस्तक एवं मिठाई आदि सामग्री वितरित की गई एवं शिविर में तीन दिनो से बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे आचार्यों का भी शाल एवं पटका फूल मालाओं से संस्था की तरफ़ से भव्य स्वागत किया गया। एवं पलवल समिति को फरीदाबाद सेवा समिति की तरफ से ग्यारह सो रुपए का सहयोग प्रदान किया गया सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं एक अच्छा आदर्श कार्य क्रम आयोजित करने के लिए श्री मैथिल ब्राह्मण जन कल्याण समिति पलवल के भी उज्जवल भविष्य की कामना की एवं समिति के सभी पदाधिकारीयो को अच्छे कार्य क्रम के लिए सभी को धन्यवाद प्रदान किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य क्रम आयोजित करने के लिए शुभ कामनाएं प्रेरित की । पलवल समिति ने मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद के सभी पदाधिकारीयो का पगड़ी बांध कर भव्य स्वागत किया।हम कामना करते हैं कि भविष्य में अन्य संस्थाओं द्वारा भी इसी प्रकार से समाज सुधार के कार्य क्रम आयोजित करते रहना चाहिए ताकि बच्चों में उत्तम संस्कार एवं अच्छे चरित्र का निर्माण हो सके। श्रीराम शर्मा। महासचिव मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद हरियाणा
Comments
Post a Comment