नोएडा पुलिस ने आगामी त्यौहार ईद उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की गई
नोएडा पुलिस ने आगामी त्यौहार ईद उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की गई
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री यमुना प्रसाद व अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम नोएडा श्री प्रवीण कुमार के द्वारा थाना सेक्टर-126 में धर्म गुरूओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार ईद उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की गई दिनांक 06.06.2025 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री यमुना प्रसाद व अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम नोएडा श्री प्रवीण कुमार के द्वारा थाना सेक्टर-126 कार्यालय पर धर्म गुरूओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार ईद उल-अज़हा के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।
मीटिंग में उपस्थित धर्म गुरूओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हे आगामी त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हे समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे व नियमों का पालन अवश्य करें।*
Comments
Post a Comment