नोएडा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
1.कुन्दन उर्फ कुबेर पुत्र महावीर (गैंग सरगना) 2.राहुल पुत्र सुरेश 3.अमित पुत्र प्रेमपाल 4.संकल्प कुमार शर्मा उर्फ गोलू उर्फ बचकांडु पुत्र सतीशचन्द शर्मा को ए-16, सेक्टर-6 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर उनके द्वारा नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर से चोरी की गई कुल 26 मोटर साइकिल/स्कूटी व घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो (थ्री व्हीलर) व 04 अवैध चाकू बरामद किये गये है।
बरामद मोटरसाइकिल/स्कूटी में से 16 मोटरसाइकिल/स्कूटी नोएडा व दिल्ली में भिन्न-भिन्न थानो पर पंजीकृत मुकदमो से सम्बन्धित है।*अपराध का तरीका-*अभियुक्त कुन्दन उर्फ कुबेर गैंग का सरगना है, जो नोएडा/एनसीआर की कॉलोनियों/सोसाइटियों व कम्पनी से वाहन चोरी की वारदात करने में माहिर है। उक्त गैंग पहले क्षेत्र में बरामद ऑटो से आकर रैकी करते है तथा रैकी करने के उपरान्त कम्पनी व फैक्ट्री तथा पार्क के आस पास खड़ी मोटरसाइकिल व स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जाते है। जो मोटरसाइकिल व स्कूटी स्टार्ट नही हो पाती, उसको ऑटो में ले जाते है। उक्त सभी अभियुक्तगण चोरी की गयी मोटरसाइकिल/स्कूटी को सुरक्षित स्थानो पर छिपा देते थे और बाद में मौका पाकर मोटरसाइकिल/स्कूटी को अपने साथियों के साथ मिलकर सस्ते दामो में बेच देते थे और बेचकर मिले पैसो से अपना खर्चा चलाते थे। इस तरीके से अभियुक्तगण के द्वारा नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक मोटर साइकिल/स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।*अभियुक्तों का विवरण-* 1.कुन्दन उर्फ कुबेर पुत्र महावीर निवासी न्यू अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली उम्र 30 वर्ष।2.राहुल पुत्र सुरेश निवासी न्यू अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली उम्र 29 वर्ष।3.अमित पुत्र प्रेमपाल निवासी न्यू अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली उम्र 37 वर्ष।4.संकल्प कुमार शर्मा उर्फ गोलू उर्फ बचकांडु पुत्र सतीशचन्द शर्मा निवासी न्यू अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली मूल पता-ग्राम उमरी, थाना बदलापुर, जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश उम्र 37 वर्ष।
Comments
Post a Comment