एक वृक्ष मां के नाम से भाजपा नेता नागेंद्र सिंह चौहान ने खोड़ा में किया पौधरोपण
एक वृक्ष मां के नाम से भाजपा नेता नागेंद्र सिंह चौहान ने खोड़ा में किया पौधरोपण
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की नगरपालिका खोड़ा मकन पुर के वार्ड नंबर 32 से सभासद पति नागेंद्र सिंह चौहान द्वारा 29 जून 2025 को बूथ संख्या 555 , 556556 , बंदना एन्क्लेव में एक वृक्ष मां के नाम पौधारोपण किया गया।बताते चलें आपको कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम में मौजूद भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ( मन की बात ) सुन कर एक वृक्ष मां के नाम लगाने का संकल्प लिया ।बताते चलें आपको कि नागेंद्र सिंह चौहान वीते लंबे अर्से से भारतीय जनता पार्टी में रहकर पार्टी के लिए कार्य करते चले आ रहे हैं पूर्व में नागेंद्र सिंह चौहान खोड़ा मकन पुर भाजपा इकाई में अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे थे और आज भी श्री चौहान की पत्नी श्रीमती सीता चौहान भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 बंदना एन्क्लेव से सभासद पद पर कार्यरत हैं वहीं दूसरी ओर नागेंद्र सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ लक्ष्य एक उड़ान फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रसर रहते हैं
Comments
Post a Comment