नोएडा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध

नोएडा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध
*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में पुलिस विभाग की अधोसंरचना को मजबूत बनाने एवं कर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया गया है। दिनांक 01 जनवरी 2025 से अब तक अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, कई कार्य प्रगति पर हैं तथा कई योजनाएं शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं।*

*✅ हस्तांतरित किए गए पूर्ण निर्माण कार्य-*

➡️रिर्जव पुलिस लाईन्स, गौतमबुद्धनगर में अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ रूपये की लागत से 300 पैक्स बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण 11 मार्च 2025 को पूर्ण कर हस्तांतरित किया गया।
➡️रिर्जव पुलिस लाईन्स में ट्रांजिट हॉस्टल 4 टॉवर जिसकी अनुमानित कीमती लगभग 48 करोड़ रूपये रही, 11 मार्च 2025 को पूर्ण कर हस्तांतरित किया गया।
➡️थाना सेक्टर-126 में लगभग 03 करोड़ की लागत से आवासीय व 10 करोड़ की लागत से अनावासीय भवन का निर्माण कर हस्तांतरित किए गए।
➡️सेक्टर-63 में 03 करोड़ में आवासीय व 10 करोड़ में अनावासीय भवन का निर्माण कर 08 मई 2025 को हस्तांतरित किए गए।
➡️थाना सूरजपुर में 27 लाख की लागत से विवेचना कक्ष का निर्माण भी 08 मई 2025 को पूर्ण कर लिया गया।

*🔜 पूर्ण हो चुके निर्माण, जिनका हस्तांतरण प्रक्रियाधीन है-*

➡️थाना फेस-1, नोएडा में 8 आवासों का निर्माण 02 करोड 75 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हो चुका है, जिसका शीघ्र हस्तांतरण किया जायेगा।

*🏗️ प्रगति पर निर्माण कार्य-*

➡️कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुल 07 थानों (सेक्टर-39, फेस-3, बिसरख, बीटा-2, जारचा, जेवर, रबूपुरा) पर 280 क्षमता के हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष, जिनकी कुल लागत लगभग 15 करोड़ रूपये है, के निर्माण कार्य प्रचलित है, उक्त निमार्ण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
➡️कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 06 थानों (फेस-3, बिसरख, बीटा-2, ईकोटेक-3, जेवर, रबूपुरा) में 104 आवासो का निर्माण कार्य प्रचलित है, जिनकी कुल लागत लगभग 35 करोड़ रूपये है। उक्त निमार्ण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

🏢 सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ, जेवर के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य हेतु विस्तृत आगणन शासन को प्रेषित कर दी गई है, समनव्य स्थापित किया गया है। 
इसके अतिरिक्त सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ, जेवर व अधीनस्थ स्टाफ के लिए अलग से आवासीय भवनों का निर्माण कार्य हेतु  03 करोड 58 लाख रूपये़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। कार्य प्रचलित है।

*🏘️ रिर्जव पुलिस लाईन्स में वृहद निर्माण कार्य-*

➡️रिर्जव पुलिस लाईन्स में अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ की लागत से 200 पुलिस कर्मियों हेतु हॉस्टल/बैरक (जी-11) का निमार्ण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
➡️रिर्जव पुलिस लाईन्स में 200 आवासों (अनुमानित कीमत लगभग 16 करोड़ 26 लाखक रूपये) हेतु विस्तृत ले-आउट अनुमोदित कर शासन को भेजा जा चुका है जिसके विस्तृत आगणन की कार्यवाही प्रचलित है। 
➡️गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य (अनुमानित कीमत लगभग 16 करोड़ रूपये) का विस्तृत आगणन अनुमोदित कर भेजा गया है जिसमें वित्तीय स्वीकृति अपेक्षित है। 
➡️रिर्जव पुलिस लाईन्स में प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय के आवास के निर्माण का विस्तृत आगणन तैयार कराये जाने की कार्यवाही प्रचलित है।

*🏘️राजपत्रित अधिकारियों हेतु आवासों का निमार्ण कार्य*
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा पुलिस अधीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 03 करोड 45 लाख 55 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त अपराध पुलिस अधीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 03 करोड 45 लाख 55 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा पुलिस अधीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 03 करोड 19 लाख 18 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 02 करोड 38 लाख 64 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हेतु पुलिस अधीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 03 करोड 04 लाख 52 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात हेतु पुलिस अधीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 02 करोड 99 लाख 56 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के आवास एवं कैम्प कार्यालय के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 02 करोड 21 लाख 37 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत राजपत्रित अधिकारियों हेतु अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 17 आवास के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 12 करोड 76 लाख 49 हजार रूपये है।
➡️ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत अन्य वाह्य विकास कार्य के निमार्ण कार्य कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 06 करोड 25 लाख 34 हजार रूपये है।

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु अभूतपूर्व एवं योजनाबद्ध निर्माण कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। अधिकांश परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है। कतिपय परियोजनाएं पूर्णतय के निकट हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से पुलिस बल को आधुनिक व आवश्यक सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे कार्य निष्पादन में पारदर्शिता, दक्षता एवं जनसेवा की गुणवत्ता और बेहतर हो सकेगी।


Comments

Popular posts from this blog

ब्रज 84 कोष परिक्रमा में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिव भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर अमरनाथ रवाना किया

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत संस्था के जनहित में बढ़ते कदम