विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन , मुख्य अतिथि रहे मास्टर जी
मास्टरजी ने अपने मिशन "हैप्पीनेस गारंटीड" को विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संस्थान, नई दिल्ली में प्रस्तुत किया**
*नई दिल्ली, 5 जून 2025– भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संस्थान, नई दिल्ली ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जो संयोगवश संस्थान का ४६ वाँ स्थापना दिवस भी था। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ' – एक ऐसा मुद्दा जो वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र पर गहरा प्रभाव डाल रहा है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलंगाना के राज्यपाल श्री विष्णु देव वर्मा तथा दिल्ली सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग मंत्री सरदार मंजींदर सिंह सिरसा ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरणादायक गुरु मास्टरजी उपस्थित थे, जिनकी आंतरिक कल्याण और आत्म-जागरूकता की परिवर्तनकारी दृष्टि ने प्रतिभागियों पर गहरा प्रभाव डाला।
मास्टरजी ने अपने गहन आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और अनुभवों से यह स्मरण कराया कि हम अपने घरों को साफ रखते हैं, पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सारा ब्रह्मांड भी हमारा ही घर है—हमारा ही विस्तार है। जैसे हमारा शरीर पाँच मूल तत्वों से बना है, वैसे ही पूरा ब्रह्मांड भी उन्हीं तत्वों से बना है। जब हम इस धरती को उसी दायित्व और सम्मान से देखते हैं जैसे अपने घर को, तो हमारे भीतर एक गहरी और जागरूक चेतना जागृत होती है—जो पर्यावरण और आत्मा, दोनों का पोषण करती है।
मास्टरजी ने २००७ में आत्मज्ञान प्राप्त किया और वे पिछले १७वर्षों से निःस्वार्थ भाव और अथक प्रयास से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए समर्पित हैं फिर चाहे वो १० साल का बच्चा हो या ८० वर्ष की दादी। वे अपने निःशुल्क व्याख्यानों (“वाणी”) के माध्यम से जन-जागृति फैला रहे हैं । अपने ‘मिशन ८०० करोड़’ और प्रेरणादायक नारे ‘हैप्पीनेस गारंटीड’ के साथ मास्टरजी का लक्ष्य अपने व्यवहारिक ज्ञान को विश्व के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है । इसके लिए वे कहते हैं *“रोज़ एक वाणी सुनो, सारे दुःखों से मुक्ति पाओ।”*
मास्टरजी के व्याख्यान उनके यूट्यूब चैनल मास्टरजी पर निशुल्क उपलब्ध हैं।
Comments
Post a Comment