थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार !
थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार !
नोएडा थाना साइवर क्राइम पर वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 30/08/2024 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना देकर मु0अ0सं0 88/2024 पंजीकृत कराया था। घटना क्रम के अनुसार वादी की पेटीएम पेमेंट बैंक कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियो द्वारा बैंक खातों में फ्रीज पडी धनराशि को बिना किसी लॉ इनफोर्समेंट एजेन्सी/मा0 न्यायालय की अनुमति/आदेश के फ्रॉड की नियत से अनुचित लाभ ले कर डीफ्रिज कर 29,97,059 रूपये की धनराशि रिलीज कर ली गयी थी।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 15-07-2025 को थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा संकलित सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये वादी मुकदमा की कम्पनी (पेटीएम पेमेन्ट बैंक) नोएडा स्थित के कर्मचारी चन्द्रेश राठौर ,तारिक अनवर द्वारा अपने पद व कंपनी की शर्तों का दुरूप्रयोग करते हुए विभिन्न जाँच एजेंसियों द्वारा फ्रीज़/लीन कराए गए पेटीएम पेमेन्ट बैंक के खातों को विभिन्न संसाधनों का दुरुप्रयोग कर बिना किसी की अनुमति/आदेश के फ्रॉड करके डीफ्रिज कर 29,97,059/- रुपए की धोखाधडी की गयी थी। धोखाधडी करने वाले कर्मचारी चन्द्रेश राठौर व तारिक को नोएडा से किया गया गिरफ्तार है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1- चन्द्रेश राठौर पुत्र अजय राठौर निवासी- जबलपुर मध्य प्रदेश
2- तारिक अनवर पुत्र स्व0 अबुल्लैश अंसारी निवासी- जिला मऊ उत्तर प्रदेश
*नोटः- साइबर जागरूकता सुझाव*
1- साइबर से सम्बन्धित किसी समस्या के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 अथवा साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
2- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड अपडेट करने के लिये बैंक द्वारा कोई लिंक नहीं भेजा जाता है
3- किसी भी कॉरपोरेट सेक्टर की ऐजेन्सी के सक्षम अधिकारी द्वारा उनके अधीन कार्य करने वाले अकॉउन्ट सेक्शन/ई-मेल व सर्वर आदि पर कार्य करने वाले कर्मचारीगणों द्वारा प्रेषित किये जाने वाले ई-मेल, विभिन्न ट्रान्जेक्शन एवं सर्वर की समय समय पर जाँच एवं समीक्षा की जानी चाहियें एवं सर्वर की सुरक्षा से सम्बन्धित फायरवाल को मजबूत रखना चाहिय़ें।
Comments
Post a Comment