नोएडा के सेक्टर-14 में , एक पेड़ मां के नाम , से चलाया गया वृक्षारोपण अभियान।
नोएडा के सेक्टर-14 में , एक पेड़ मां के नाम , से चलाया गया वृक्षारोपण अभियान।
नोएडा के सेक्टर-14 में , एक पेड़ मां के नाम , से चलाया गया वृक्षारोपण अभियान।उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर में दिनांक 9 जुलाई 2025 को नौएडा अथॉरिटी द्वारा चलाए गए, *वृक्षारोपण अभियान.. एक पेड़ मां के नाम* के अंतर्गत आर डब्ल्यू ए सैक्टर-14 के साथ इनर व्हील क्लब नोएडा सिटी की चार्टर प्रैसीडेंट मंजू सूद समाजसेविका वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनीं।
बताते चलें आपको कि नोएडा के सेक्टरों की ग्रीन बैल्ट में नींबू, अमरूद, अर्जुन बॉटल ब्रश जैसे तकरीबन 85 के करीब पौधारोपण किया गया। नौएडा अथॉरिटी द्वारा उपलब्ध कराए गए इन पौधों के लिए सभी ने नोएडाअथॉरिटी का आभार व्यक्त किया वहीं दूसरी ओर मंजु सूद के साथ आर डब्ल्यू ए सैक्टर-14 से सैक्रेटरी उमेश शर्मा, पवन चढ्ढा , डी डी ऋषि, रूचि श्रीवास्तव, मधु डोगरा, चांदना मेहता, रेखा गुप्ता, शिखा त्यागी, सुरेखा गुप्ता आदि ने पौधारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
Comments
Post a Comment